विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में शिक्षकों-कर्मियों का हल्ला बोल, मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

गयाजी। बिहार में प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में सोमवार, 10 अगस्त को राज्यभर के सरकारी डिग्री कॉलेजों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर विरोध जताया। इसी क्रम में गया जिले में जगजीवन कॉलेज से शिक्षकों और कर्मचारियों ने विशाल जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए मगध विश्वविद्यालय, बोधगया मुख्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित अधिनियम के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 लागू होने से विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की स्वायत्तता प्रभावित होने की आशंका है। इससे शैक्षणिक व्यवस्था और संस्थानों के कामकाज पर भी असर पड़ सकता है।


प्रदर्शनकारियों ने सरकार से प्रस्तावित अधिनियम पर पुनर्विचार करने की मांग की। साथ ही शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित समाधान निकालने की अपील की।


इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार को अपनी मांगों के प्रति गंभीरता से विचार करने का संदेश दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट