भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई, तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, एक विधिविरुद्ध किशोर निरुद्ध

अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 



 कैमूर:-- भभुआ अनुमंडल क्षेत्र भगवानपुर थाना  ने कांड संख्या 221/26, दिनांक 10 अगस्त 2026 के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में एक विधिविरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 190, 120(2), 121(1), 126(2), 115(2), 118(1), 109(1), 132 और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में गुजराती देवी, पति नचक बिंद उर्फ लक्ष्मण बिंद, तेतरी देवी, पिता मचक बिंद उर्फ लक्ष्मण बिंद तथा मनोज बिंद, पिता रामकृत बिंद, सभी ग्राम हरिपुर, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर निवासी शामिल हैं। इसके अलावा हरिपुर गांव के एक विधिविरुद्ध किशोर को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपितों को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट