आरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने 21 पेंड्रोल क्लिप के साथ रेल चोर को किया गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 14, 2026
- 4 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे की रिपोर्ट
डेहरी (रोहतास)---- रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन ने गश्त के दौरान रेलवे सामान की चोरी करते हुए एक शातिर चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
निरीक्षक प्रभारी राज किशोर कच्छवाहा के निर्देशन में 13 अगस्त 2026 को सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार चौधरी, सहायक उप निरीक्षक जय प्रकाश चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षी ब्रज भूषण मिश्रा एवं प्रधान आरक्षी शेख असफुद्दीन सिद्दीकी की टीम ने कार्रवाई की।
गश्त के दौरान टीम ने विशाल कुमार उम्र 27 वर्ष, पिता कामता पासवान, निवासी ग्राम मकराइन वार्ड नंबर 12, थाना डालमियानगर, जिला रोहतास को 21 अदद पेंड्रोल क्लिप के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रेलवे किलोमीटर संख्या 554/1002 के पास से पेंड्रोल क्लिप चुराए थे और इन्हें बेचने के लिए ले जा रहा था। मौके पर आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और अपना जुर्म स्वीकार किया।
इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को आरपीएफ पोस्ट लाया गया और अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय रेलवे गयाजी को अग्रसारित कर दिया गया।
आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर यात्रियों में भरोसा बढ़ा है।


रिपोर्टर