नागपंचमी पर पहाड़पुर में जुटे विभिन्न गांवों के महावीरी झंडे, दिखाए शौर्य के करतब
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 18, 2026
- 7 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर ----- डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर मध्य विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर विभिन्न गांवों के महावीरी झंडों का भव्य मिलान हुआ। । बताया गया कि उक्त स्थल पर वर्ष 1945 से महावीरी झंडा का आयोजन होता आ रहा है।
झंडा मिलान में पहाड़पुर, धनहारा, सहबाजपुर, भलुआही, कनुआनी, फातमाचक, गोविनापुर, मथुरापुर गिरि टोला समेत कई गांवों के झंडे पहुंचे। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार लाठी, फरसा, गड़ासा व तलवार के साथ बजरंगबली के जयकारे लगाए और विभिन्न करतब दिखाए। मिसिया गायन के साथ युवाओं ने लाठी-डंडे व अन्य पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन किया।
मेले में चाट, चाउमीन, आइसक्रीम, मिठाई, परचून और गुब्बारे की दुकानें सजी थीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण कार्यक्रम देखने पहुंचे।
शांति व्यवस्था को लेकर बीडीओ अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।


रिपोर्टर