2023 से फरार शराबबंदी मामले का वांछित अभियुक्त अकोढ़ीगोला पुलिस के हत्थे चढ़ा


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास। जिले के अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत 2023 से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जयप्रकाश सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह, 50 वर्ष, पिता स्व. झगरू सिंह उर्फ कन्हैया सिंह, निवासी ग्राम विष्णु बिगहा, थाना अकोढ़ीगोला, जिला रोहतास के रूप में हुई है।


पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त अकोढ़ीगोला थाना कांड संख्या 278/23, दिनांक 22 दिसंबर 2023, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2018 में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट