सड़क निर्माण एवं विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर राज्यसभा सांसद एवं जिलाधिकारी के बीच हुई बैठक


रोहतास। जिले में सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा एवं जिलाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्र के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं सड़क सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों के साथ-साथ जनहित से जुड़े अन्य विकासात्मक परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी ने सांसद को आश्वस्त किया कि जिले में संचालित सभी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाओं में गुणवत्ता,पारदर्शिता एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाय। जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा परियोजनाओं के मार्ग में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर भी जोर दिया गया। उपेंद्र कुशवाहा ने जिले के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं के शीघ्र एवं प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में जिले के सर्वांगीण विकास,बेहतर सड़क संपर्क एवं आमजन को गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराने के संबंध में सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट