पीरो में खुली निर्माण एक्स का अधिकृत शाखा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 18, 2026
- 1 views
अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ भोजपुर। युवाओं में कौशल विकास के रोजगार दिलाने वाली संस्था निर्माण एक्स की स्थानीय शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिले के वरीय नेत्री सह सामाजिक कार्यकर्ता संध्या सिंह व रेणु सिंह ने संस्थान की स्थानीय शाखा का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर अपने संबोधन में नेत्री द्वय ने कहा कि आज के दौर में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। बड़ी संख्या में युवा डिग्रियां हासिल कर रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं लेकिन स्किल डेवलपमेंट के अभाव में उन्हें समुचित रोजगार नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में निर्माण एक्स जैसी संस्थान वैसे युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। संस्थान के दौरान युवाओं में कौशल विकास के साथ उन्हें रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पीरो जैसे छोटे शहर में ऐसी बड़ी संस्थान का शाखा खुलना निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धि है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार हासिल करने में मदद मिलेगी। संस्थान के उद्घाटन मौके पर संस्थान के स्थानीय प्रोपराइटर इंजीनियर मो रेयाज खान, मो मेराज खान, जमीन खान, मो खुर्शीद खान, अमन खान, ओमप्रकाश गुप्ता, अजहर खान, अनवर खान सहित कई अन्य लोग मौजूद थेव


रिपोर्टर