सरस्वती शिशु मंदिर विघालय के बच्चों ने निकाली कांवड यात्रा


अनिल कुमार सिंह 


ब्यूरो चीफ भोजपुर।सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर अगिआंव बाजार के वाटिका के भैया बहनों के द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई | इस शोभायात्रा का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार सिंह कर रहे थे |वाटिका के कक्षाओं के भैया बहन विद्यालय परिसर से जल उठाकर नगर का भ्रमण करते हुए पीरो -कोआथ रोड होते हुए शिवालय पहुंचकर देवों के देव महादेव को जल अर्पित किया | नगर का पथ नन्हे भैया बहनों के द्वारा बोल बम के उच्चारण से गूंज उठा जगह-जगह पर नगर वासी खड़े होकर इन भैया बहनों को उत्साह वर्धन कर रहे थे।इस क्रम में पूर्व भैया रौशन कुमार और अंकित कुमार ने भैया बहनों का भव्य स्वागत किया | सरस्वती शिशु मंदिर में सनातन के प्रति भरे जाने वाले भाव को लेकर सभी अभिभावक एवं नगर वासी ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की विद्यालय परिसर पहुंचने के बाद भैया बहनों को प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह भी भैया बहनों का स्वागत करते हुए शोभा यात्रा का हिस्सा बने |

 मौके पर आचार्य श्री सौरभ कुमार सिंह एवं आचार्या श्रीमती नीलम तिवारी, सुश्री मोहिनी कुमारी, सुश्री गीतांजली । कुमारी, सुश्री लक्ष्मी कुमारी, सुश्री प्रियंका कुमारी के साथ सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट