अनुसूचित जाति उप योजना (SCSP) के अंतर्गत रामपुर प्रखंड में प्रशिक्षण सह जागरूकता अभियान का आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 19, 2026
- 7 views
संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)------ मंगलवार को रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड - रामपुर में अनुसूचित जाति उप योजना (SCSP)के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य _सहिष्णु आर्थिक समृद्धि एवं पोषण सुरक्षा_ के लिए अनुसूचित जाति के किसानों को उन्नत सब्जी उत्पादन तकनीकों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में डॉ. अनन्त बहादुर, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी ने मुख्य रूप से भाग लिया और किसानों को भिंडी, लौकी, कुम्हड़ा, मिर्च, टमाटर, सेम, पालक, मेथी, सतपुतिया, करेला, बैंगन, मूली, गोभी आदि सब्जियों की उन्नत खेती, बीज उपचार, जैविक खाद एवं कीट प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर अनुसूचित वर्ग के किसानों के बीच सब्जी के बीज पैकेट का भी वितरण किया गया। किसानों को इससे काफी लाभ मिला और उन्होंने उन्नत तकनीक अपनाने का संकल्प लिया।
उपस्थित पदाधिकारी एवं वैज्ञानिक:
डॉ. अनन्त बहादुर - प्रधान वैज्ञानिक, भा.स.अ.सं., वाराणसी
डॉ. अनिमेष सिंह - सहायक निदेशक, भूमि संरक्षण
डॉ. अभय कुमार गौरव - जिला उद्यान पदाधिकारी, कैमूर
श्री आशुतोष राय- BTM, रामपुर
श्री राजीव कुमार - श्री अनिल कुमार मौर्य- BAO, रामपुर
श्री अमन कुमार - BTM, रामपुर
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के किसान उपस्थित रहे।


रिपोर्टर