चोरी के पेट्रोल व तीन मोटरसाइकिल के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की घटनाओं का खुलासा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 19, 2026
- 8 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)---- गुप्त सूचना के आधार पर दुर्गावती थाना पुलिस ने ग्राम कृपालपुर स्थित मुर्गी फार्म के पास छापेमारी कर चोरी के पेट्रोल और तीन मोटरसाइकिल के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद कृपालपुर मुर्गी फार्म तथा रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहाड़ी गांव स्थित किराना दुकान में हुई चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि कृपालपुर मुर्गी फार्म के पास चोरी के पेट्रोल और मोटरसाइकिल के साथ कुछ अपराधी मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष दुर्गावती गिरीश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में अली शेर कुरैशी पिता हन्नान कुरैशी, आरिफ कुरैशी पिता इमामुद्दीन कुरैशी, अरमान कुरैशी पिता असलम कुरैशी, तीनों ग्राम डुमरी थाना दुर्गावती, अरुण यादव पिता विजय बहादुर यादव निवासी कृपालपुर थाना दुर्गावती तथा अंकित कुमार पिता मनीप राम निवासी महुअर थाना रामगढ, जिला कैमूर शामिल हैं।
पुलिस ने इनके पास से तीन मोटरसाइकि, करीब 25 लीटर पेट्रोल और एक बड़ा इलेक्ट्रिक तराजू बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में 16 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे कृपालपुर स्थित मुर्गी फार्म में हुई चोरी तथा उसी रात करीब 1:30 बजे रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहाड़ी गांव स्थित किराना दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा हुआ।
पुलिस पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।


रिपोर्टर