सावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह के साथ सैकड़ों कवारिया देवघर रवाना


संवाददाता पारस नाथ दुब


डेहरी रोहतास।सावन के पवित्र महीने में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। 

सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर भक्त करीब 80 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा के दरबार पहुंच रहे हैं। 

इस यात्रा में महिलाएं, बुजुर्ग, छोटे बच्चे और नौजवान सभी बराबर उत्साह के साथ शामिल हैं। 

कंधे पर कांवर और मुंह पर "बोल बम" के जयकारे से पूरा रास्ता गूंज रहा है। 

कांवरिये भजन-कीर्तन करतेटी हुए, भोलेनाथ के नाम का गुणगान करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। 

देवघर पहुंचकर श्रद्धालु सबसे पहले बाबा को जल अर्पित कर रहे हैं और माथा टेककर आशीर्वाद ले रहे हैं। 

सभी भक्त अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए बाबा से प्रार्थना कर रहे हैं। 

सावन में देवघर जाने की परंपरा को लेकर लोगों में खासा उल्लास और खुशी का माहौल है। 

इसी क्रम में रोहतास जिले के डेहरी से भी हजारों की संख्या में कांवरिये देवघर के लिए रवाना हुए हैं। 

डेहरी के वर्तमान विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह भी मंगलवार को अपने क्षेत्रवासियों के साथ बाबा धाम जा रहे हैं। 

विधायक के साथ सैकड़ों की संख्या में कांवरियों का जत्था शामिल है। 

रास्ते भर वाहनों का काफिला भजन और डीजे की धुन पर भक्ति में लीन नजर आ रहा है। 

यात्रा के दौरान विधायक द्वारा सभी कांवरियों के खाने-पीने और विश्राम की पूरी व्यवस्था की गई है। 

सेवकों की टीम जगह-जगह पानी, फल और भोजन वितरित कर रही है। 

विधायक सोनू सिंह खुद पैदल चलकर श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा से ही क्षेत्र में सुख-शांति और विकास संभव है। 

कांवरियों ने बताया कि विधायक के साथ जाने से यात्रा और भी सुगम और सुरक्षित हो गई है। 

पूरे रास्ते में सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद सभी लोग धन्य महसूस कर रहे हैं। 

सावन का यह महीना डेहरी से देवघर तक आस्था, सेवा और एकता का प्रतीक बन गया है। इस अवसर पर विधायक सोनू सिंह ने सभी कवारियौ को वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। साथ में मनोरंजन के लिए कलाकारों का टीम भी गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट