पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार को अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी विदाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 19, 2026
- 62 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डैहरी रोहतास।विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडे उर्फ मुटुर पांडे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक समूह ने पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के कार्यालय कक्ष में पहुंचकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल में जिले में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके कार्यों की सराहना की। पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडे ने कहा कि पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार तेज-तर्रार, कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जिले में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके कार्यकाल में गंभीर से गंभीर आपराधिक घटनाओं का त्वरित गति से उद्भेदन करने के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने, यातायात नियंत्रण तथा पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्परता दिखाई। अधिवक्ताओं ने कहा कि रौशन कुमार के कार्यकाल में पुलिस एवं आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया गया। उनके कार्यों से जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास कायम हुआ। विदाई के दौरान अधिवक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
मौके पर अधिवक्ता प्रवीण दुबे, मनोज पांडे, मुन्ना दुबे, महेंद्र पांडे, नीरज चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।


रिपोर्टर