भगवानपुर पुलिस ने चार नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)---- अनुमंडल अंतर्गत भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांड संख्या 230/26, दिनांक 19 अगस्त 2026, में दर्ज मामले के तहत पुलिस ने चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सीपी देवी उर्फ सिंपी देवी, पति हरे राम; प्रविंद राम, पिता हरे राम; हरे राम, पिता कुबेर राम; तथा कुबेर राम, पिता स्व. भवानी राम, सभी ग्राम रामगढ़, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर के निवासी हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में BNS की धारा 126(2), 127(2), 115(2), 109(1), 76, 303(2), 352, 351(3) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट