सबार गांव में 27 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, एक धंधेबाज गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 21, 2026
- 1 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर------- जिले के करमचट थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर करमचट थाना पुलिस ने सबार गांव में छापेमारी कर 27 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि करमचट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सबार गांव में अवैध रूप से देसी महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और पुलिस टीम को चिन्हित स्थान पर भेजा गया।
पुलिस टीम ने सबार गांव पहुंचकर महेंद्र पासी, पिता बूटन पासी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से कुल 27 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने मौके से महेंद्र पासी को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में करमचट थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सबार गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद महेंद्र पासी, पिता बूटन पासी के घर पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 27 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई और महेंद्र पासी को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी है।


रिपोर्टर