गृह भेदनकर चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में, अग्रिम कार्रवाई जारी

नगर पंचायत अंतर्गत हुए चोरी के अधिकांश घटनाओं मे सीसीटीवी फुटेज में कैद, क्या प्रशासन सभी मामलों की कर पाती है उद्भेदन?

स्थानीय सूत्रों की शिनाख्त के बावजूद गिरफ्तारी में बिलंब से असंतोष, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक या कार्य क्षेत्र की दबाव?

बिहार 

कैमूर---- जिला के कुदरा थाना प्रशासन द्वारा गृह भेदन कर चोरी करने वाले शातिर चोर को एक चोरी की घटना में प्रयुक्त औजार के साथ किया गया गिरफ्तार, नगर पंचायत अंतर्गत हुए चोरी की कई घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर से क्या प्रशासन अन्य मामलों की कर पाता है उद्वेदन?

आपको बताते चलें कि कुदरा नगर पंचायत अंतर्गत विगत तीन वर्षों से लगातार बंद घरों को निशाना बना चोरों द्वारा गृह भेदन कर चोरी करने की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है, क्रम में पीड़ितों की माने तो नगदी समेत करोड़ों रुपए का सोने चांदी की जेवरात चोरी किया जा चुका है। जिससे नगर वासियों में भय आक्रोश है।सभी घटनाओं में प्रशासन द्वारा मामला दर्ज कर खाता पूर्ति किया गया। जिस क्रम में विगत 2 अगस्त 2026 की रात कुदरा बाजार स्थित चतुर्भुज मोबाइल दुकान को चोरों ने निशाना बनाया, दुकान के शटर को ग्राइंडर मशीन से काटकर चोरी करने का प्रयास विफल रहा, पीड़ित द्वारा थाना प्रशासन का आवेदन सौंप कार्रवाई का मांग किया गया। 

पुलिस के अनुसार कुदरा थाना कांड संख्या 347/26 के तहत मामला दर्ज कर तकनीकी जांच टीम के साथ अनुसंधान के क्रम में आरोपी की पहचान रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरहरी गांव निवासी अनिकेत कुमार यादव उर्फ छोटू उम्र लगभग 20 वर्ष


पिता सत्येन्द्र मंडल यादव को करगहर थाना प्रशासन के माध्यम से घटना में प्रयुक्त उपकरण ग्रेंडर मशीन की बरामदगी कर गिरफ्तार कर कार्रवाई जारी है।


मामले में आरोपी से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों तथा चोरी के प्रयास के पीछे की पूरी साजिश के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

नगर पंचायत अंतर्गत गृह भेदन कर चोरी की अन्य घटनाओं में भी सीसीटीवी फुटेज में कैद है गिरफ्तार शातिर चोर 

वही देखा जाए तो नगर पंचायत अंतर्गत हुए गृह भेदन कर चोरी की अन्य घटनाओं में भी शामिल हैं शातिर चोर 


पीड़ितों सहित लोगों का कहना है, कि जब स्थानीय सूत्रों से जानकारी मिलने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा किसी शातिर चोर को पकड़ने में जब इतना समय लगाया गया, तो ऐसा नहीं लगता है कि नगर पंचायत अंतर्गत हुए चोरी की अन्य घटनाओं का पर्दाफाश हो पाएगा या शातिर अन्य चोरों की गिरफ्तारी हो पाएगी?

अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन द्वारा शातिर चोर से अन्य घटनाओं का भी उद्भेदन किया जा रहा है, या इति श्री कर इति कर लिया जाएगा।?

आखिर प्रशासन किस दबाव में है अपने कर्तव्यों से विमुख हो जन प्रतिनिधि जाति कार्य क्षेत्र की दबाव में क्यों।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट