डीएम ने डायलिसिस सेंटर एवं सदर अस्पताल का किया निरीक्षण


रोहतास।जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र द्वारा सदर अस्पताल, सासाराम एवं डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं, साफ-सफाई,मरीजों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं सहित विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया।

जिला पदाधिकारी ने डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं एवं उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मियों से मरीजों की संख्या,उपलब्ध संसाधनों तथा डायलिसिस सेवाओं के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित स्वास्थ्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अस्पताल में मरीजों को बेहतर,गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। मरीजों की सुविधा एवं संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सिविल सर्जन, डीपीएम,विशेष कार्य पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट