डालमियानगर के सिधौली में पुलिस ने 40 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक जब्त किया


संवाददाता पारसनाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में डालमियानगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।


थाना क्षेत्र के *ग्राम सिधौली* में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर *40 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब* के साथ दो मोटरसाइकिल को विधिवत बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार, सिधौली में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिल रही थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा। पुलिस को आता देख कारोबारी मौके से फरार हो गए। मौके से शराब और दो बाइक जब्त की गई।


पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट