जच्चा बच्चा की मौत पर सदर अस्पताल में हंगामा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 30, 2026
- 3 views
डीएम ने जांच टीम गठित किए
रोहतास। सदर अस्पताल,सासाराम में तैनात डॉक्टर अपने निजी क्लिनिक में देते हैं अधिक समय। अस्पताल में आये गरीब,लाचार और निरीह मरीजों के प्रति कोई हमदर्दी नहीं। समय पर अस्पताल नहीं जाने से पूर्व में कई तरह की घट चुकी है अनहोनी। फिर भी सरकारी कार्य के प्रति डॉक्टर में देखी जाती है उदासीनता। नर्स और कम्पाउडर के भरोसे चलता है,अस्पताल।सिविल सर्जन भी कार्रवाई करने से करते परहेज। इन्हीं सब कारणों की वजह से बीते शनिवार की देर रात सदर अस्पताल में परिजनों द्वारा लायी गयी एक विवाहिता की जान प्रसव के दौरान चली गयी। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के समय डॉक्टर अपनी ड्यूटी से गायब थे। नर्स के द्वारा बिना कुछ समझे तथा बिना कोई जाँच किये प्रसव-कार्य पूरा किया गया,जिससे कि महिला और नवजात दोनों की मौत हो गयी। मृतका जिले के करगहर थानाक्षेत्र के कुशही गाँव की निवासी थी,जिसका मैके छोटकी चेनारी था। घटना के बाद मृतका के ससुराल और मैके के परिजनों द्वारा सदर अस्पताल की कुव्यवस्था पर हंगामा खड़ा करते हुए ड्यूटी से भागे डॉक्टर पर कार्रवाई करने की माँग की गयी है। डीएम ने जांच टीम बनाई है जिसमें एडीएम,भू अर्जन पदाधिकारी,डीएसओ, एसडीओ को रखा गया है।


रिपोर्टर