नदी किनारे वाले लोगों हो जाएं सावधान! पानी से बनायें दुरी


रोहतास। मध्य प्रदेश स्थित बाणसागर डैम के 08 रेडियल गेट खोले जाने के कारण सोन नदी में संभावित जल वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा सोनतटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र के निर्देश पर नौहट्टा, रोहतास,तिलौथू,डेहरी एवं नासरीगंज क्षेत्र के सोन नदी से सटे इलाकों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

माइकिंग के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि सोननद एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जायें तथा नदी से पर्याप्त दूरी बनाये रखें। विशेष रूप से अभिभावकों से बच्चों को नदी के किनारे जाने से रोकने की अपील की गयी है।

साथ ही पशुपालकों को भी अपने मवेशियों को नदी के किनारे नहीं ले जाने तथा जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गयी है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि संभावित जल वृद्धि को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठायें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट