डीएम की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वयक बैठक संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 31, 2026
- 3 views
रोहतास।जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित हई,जिसमें विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों, योजनाओं की प्रगति एवं अंतर्विभागीय समस्याओं की समीक्षा की गयी। जिला पदाधिकारी ने विधि शाखा से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर लंबित सीडब्लूजेसी तथा एमजेसी मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को न्यायालय में प्रतिशपथ दाखिल करने का निर्देश दिया,जिसमें सर्वाधिक लंबित मामलों में अंचल अधिकारी सासाराम,कोचस,डेहरी, शिवसागर,दिनारा और बिक्रमगंज, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम एवं बिक्रमगंज,जिला सहकारिता पदाधिकारी,अपर समाहर्ता,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,डीपीओ आईसीडीएस आदि से लंबित सीडब्लूजेसी और एमजेसी वादों में माननीय न्यायालय में प्रतिशपथ दायर करने हेतु निर्देशित किया गया। इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस सप्ताह में न्यूनतम 30 मामलों में प्रतिशपथ दायर कर जिला विधि शाखा को सूचित किया जाय। बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी समीक्षा की गयी और सभी पदाधिकारियों को ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में जनता दरबार,सीपीग्राम,सीएम डैशबोर्ड इत्यादि से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा आपदा प्रबंधन की समीक्षा में सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि विगत 2 से 3 साल से पुराने मुआवजा संबंधित मामलों को त्वरित निष्पादित करते हुए लाभार्थियों को लाभ पहुँचाया जाय। इसके अलावा सभी विभाग से संबंधित लंबित एसी-डीसी मामले और उपयोगिता प्रमाण पत्र की समीक्षा की गयी । इस संदर्भ में सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित एसीडीसी उपयोगिता प्रमाण पत्र की अद्यतन स्थिति जिला को भेजते हुए संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी पदाधिकारियों यथा- कार्यपालक अभियंता,भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता,एलएईयो -01,कार्यपालक अभियंता,पथ प्रमंडल रोहतास तथा बिक्रमगंज, कार्यपालक अभियंता,पीएचईडी कार्यपालक अभियंता,लघु सिंचाई एवं सिविल सर्जन से क्रमवार अंतर-विभागीय समस्या के तहत जमीन उपलब्धता संबंधी बातें बतायी गयीं,जिनके आलोक में संबंधित अंचल अधिकारी तथा अपर समाहर्ता को आपसी समन्वय स्थापित कर संबंधित विभाग को भूमि उपलब्ध कराने और समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया। इस संदर्भ में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी के द्वारा भी सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा किये गये पत्राचार के आलोक में भवनों के निर्माण,योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु वांछित भूमि उपलब्ध करायी जाय। बैठक में सभी विभाग की योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गयी और संबंधित पदाधिकारी को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही अगली साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अपने विभाग के समस्या बिंदुओं को उल्लेख करते हुए अंतर्विभागीय सहयोग के संदर्भ में पीपीटी तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश सभी उपस्थित पदाधिकारियों को दिया गया। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,सिविल सर्जन,जिला शिक्षा पदाधिकारी, नगर आयुक्त,नगर निगम सासाराम तथा निदेशक डीआरडीए सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचल अधिकारी,सभी आपूर्ति पदाधिकारी तथा सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय आदि भी शामिल हुए।


रिपोर्टर