डालमियानगर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 05, 2026
- 1 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। डेहरी डालमियानगर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
. पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।
. डालमियानगर रतुबिगहा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में मुख्य आयोजन हो रहा है।
मंदिर परिसर को फूलों और बिजली की रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
. सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ रही है।
क्षेत्र के नौजवानों ने भी जगह-जगह सुंदर पंडाल लगाकर पूजा का आयोजन किया है।
सभी पूजा पंडालों की सजावट बेहद आकर्षक और मनमोहक लग रही है।
. पंडालों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां सजाई गई हैं।
. रात में भजन-कीर्तन और मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
. स्थानीय स्कूलों में भी जन्माष्टमी को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।
. स्कूलों में छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण के वेश में सुंदर झांकी प्रस्तुत की।
. बच्चों की यह झांकी देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की।
पूरे डालमियानगर बाजार में भी जन्माष्टमी की रौनक देखने को मिल रही है।
दुकानों पर भगवान के श्रृंगार और पूजा सामग्री खरीदने वालों की भीड़ है।
. सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी विशेष व्यवस्था की है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी क्षेत्रवासियों को पर्व की बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, सत्य और धर्म का संदेश देता है।
देर रात भगवान के जन्म के साथ ही महाआरती का आयोजन हुआ।


रिपोर्टर