DFCCIL केबल चोरी का त्वरित उद्भेदन, 03 अभियुक्त गिरफ्तार एवं चोरी गई केबल पूर्णतः बरामद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 05, 2026
- 1 views
रोहतास। DFCCIL द्वारा कुदरा–पुसौली DFCCIL रेलखंड स्थित EI-9 HUT की बाउंड्री से लगभग 08 मीटर लंबी XLPE 185 Sq. mm, 4 Core Aluminium Cable चोरी किए जाने की सूचना RPF पोस्ट सासाराम को प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही RPF द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र में गहन जांच एवं गुप्त निगरानी की गई। कार्रवाई के दौरान 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिनकी निशानदेही पर चोरी गई लगभग 08 मीटर DFCCIL केबल की पूर्ण बरामदगी की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राज कुमार (18 वर्ष), राकेश कुमार (22 वर्ष), दोनों निवासी चिलबिली, थाना कुदरा, जिला कैमूर (भभुआ), तथा आकाश कुमार सूर्या (24 वर्ष), निवासी कुदरा, जिला कैमूर के रूप में हुई है।अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गई केबल के अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त 03 पहिया ऑटो BR01PN7230 एवं केबल का रबर छीलने में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।बरामद DFCCIL केबल की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,000/- है। मामले में RPF पोस्ट सासाराम पर मु0अ0सं0 08/26, दिनांक 04.09.2026, धारा 3 RP (UP) Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।RPF की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से DFCCIL संपत्ति की चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी तथा घटना में प्रयुक्त वाहन एवं उपकरण की बरामदगी सुनिश्चित की गई।


रिपोर्टर