मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में 163 अनियमित यात्रियों से ₹1.07 लाख से अधिक की वसूली
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 05, 2026
- 2 views
रोहतास।सासाराम स्टेशन पर शनिवार को सघन मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले कुल 163 व्यक्तियों को पकड़ा गया।चेकिंग के दौरान नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों से कुल ₹1,07,435 की राशि जुर्माने के रूप में अर्जित की गई।रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे उचित टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें। बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने से बचें और रेल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।


रिपोर्टर