प्रेमी के लिए किन्नर से लड़की बनी, प्रेमी ने दिया धोखा।
- राजेश कुमार शर्मा, सहायक संपादक - उत्तर प्रदेश
- Sep 10, 2026
- 14 views
यूपी : आगरा में 20 वर्षीय किन्नर ने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक, प्रेमी ने उससे कहा था कि सर्जरी कराकर लड़की बन जाओ, इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। प्रेमी की बात पर भरोसा कर उसने तीन सर्जरी कराईं और करीब 3 लाख रुपये खर्च किए। सर्जरी के बाद महीनों तक दर्द सहने के बावजूद जब शादी की बात आई तो प्रेमी मुकर गया।
पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने करीब डेढ़ साल तक यह बात उससे छिपाकर रखी। किन्नर का आरोप है कि प्रेमी ने उससे करीब 10 लाख रुपये भी ऐंठ लिए।
पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि आज उसके पास न प्रेमी का प्यार है, न शादी हुई और न ही उसके दिए हुए पैसे वापस मिले। मामले में पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर