थाना लोहता पुलिस द्वारा 02 नाबालिग बालिकाओं को 72 घंटे के अन्दर किया बरामद ।
- राजेश कुमार शर्मा, सहायक संपादक - उत्तर प्रदेश
- Sep 11, 2026
- 2 views
वाराणसी : लोहता पुलिस , कमिश्नरेट वाराणसी महोदय के निर्देशन में **पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री प्रमोद कुमार** के पर्यवेक्षण में थाना लोहता पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए **मु0अ0सं0 262/2026 धारा 137(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 263/2026 धारा 137(2) बीएनएस** से संबंधित 02 नाबालिग बालिकाओं को 72 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद किया गया।
दिनांक 08.09.2026 को थाना लोहता पर उपरोक्त दोनों अभियोग पंजीकृत किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 10.09.2026 को समय करीब 18:05 बजे मुढ़ैला तिराहा** से दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया। बरामद बालिकाओं की आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
थाना लोहता पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से दोनों नाबालिग बालिकाओं की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित हुई, जिससे उनके परिजनों को राहत मिली। **प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।**
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम—
1. थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह, थाना लोहता कमि0 वाराणसी।
2. उ0नि0 कौशल कुमार सिंह, थाना लोहता कमि0 वाराणसी।
3. म0उ0नि0 विजेता कुमारी, थाना लोहता कमि0 वाराणसी।
4. का0 ऋषिकेश राय, थाना लोहता कमि0 वाराणसी।
5. रि0म0का0 साक्षी सिंह, थाना लोहता कमि0 वाराणसी।


रिपोर्टर