डेहरी में हरतालिका तीज की धूम, बाजारों में उमड़ी भीड़


संवाददाता पारसनाथ दुबे

डेहरी रोहतास।डेहरी में अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर आज क्षेत्र में हरतालिका तीज का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।


सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और शांति के लिए निर्जला व्रत रखा है। वहीं कुंवारी कन्याओं ने मनपसंद वर की प्राप्ति के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की।


मान्यता है कि माता पार्वती ने भोलेनाथ को पति के रूप में पाने के लिए सबसे पहले यह कठिन व्रत किया था।


पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा की तैयारियां देखी गईं। महिलाओं में मेहंदी, सिंदूर, चूड़ी और नए वस्त्रों को लेकर खासा उत्साह था।


इधर बाजारों में भी जबरदस्त भीड़ रही। पूजा सामग्री, फल, फूल, बेलपत्र और श्रृंगार के सामानों के दाम बढ़े हुए थे, फिर भी आस्था के आगे महंगाई बौनी पड़ गई।


महिलाओं ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की और पूरे विधि-विधान से पूजन किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट