कैमूर में अनियंत्रित वाहन की टक्कर से नहर में गिरी बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:-- जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मोहनिया आने के दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पास की नहर में जा गिरी, जिससे तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। मृतकों की पहचान बघिनी गांव निवासी विकास कुमार, बिट्टू कुमार और दिलखुश राय के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश और घटना की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट