अकोढ़ी गोला में मां शीला वाटिका में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, विधायक सोनू सिंह ने लोगो किया सम्मानित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 19, 2026
- 9 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।अकोढ़ी गोला (रोहतास) प्रखंड के मां शीला वाटिका कैंपस, अकोढ़ी गोला में भगवान विश्वकर्मा पूजा महोत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह रहे। उन्होंने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों लोगों को विधायक द्वारा वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।
पूजा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


रिपोर्टर