मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर


 एक की मौत दर्जनों घायल, आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग


रोहतास ।जिले में शुक्रवार की रात मूर्ति विसर्जन का उत्साह उस वक्त मातम में बदल गया, जब ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत तथा दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना अमझोर थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव के समीप की है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी है और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा 


घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दर्जनों की संख्या में लोग एक ट्रैक्टर पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति लेकर सोन नदी में विसर्जन के लिए जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि ट्रैक्टर पर रखी मूर्ति, डीजे साउंड सहित अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गये और मौके पर अफरातफरी मच गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट