मंडल रेल प्रबंधक ने डीडीयू-सासाराम–आरा रेलखंड का किया विंडो निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 19, 2026
- 2 views
रोहतास।मंडल रेल प्रबंधक, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल, उदय सिंह मीना ने शुक्रवार को डीडीयू-सासाराम–आरा रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। विंडो निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड में रेल अवसंरचना व व्यवस्था का अवलोकन किया ।इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने सासाराम–आरा रेलखंड के अंतर्गत गढ़नोखा, बिक्रमगंज एवं हसन बाजार हॉल्ट पर उतरकर निरीक्षण किया। उन्होंने इन तीनों स्थानों पर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई एवं परिचालन व्यवस्था का सूक्ष्मता से जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी पर जोर दिया।बिक्रमगंज स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का मंडल रेल प्रबंधक ने विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों में आवश्यक गति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने विकास कार्यों के साथ-साथ स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को बनाए रखने तथा कार्यों के दौरान यात्री सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।गड़हनी स्टेशन पर भी यात्री सुविधा एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। गड़हनी स्टेशन क्षेत्र में मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने ट्रैक पर पॉइंट एवं क्रॉसिंग व्यवस्था का गहन संरचनात्मक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक ज्यामितीय स्थिति का अवलोकन किया तथा पॉइंट एवं क्रॉसिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली एवं इससे संबंधित उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति की जानकारी ली।पूरे निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित कर्मचारियों से रेल संरक्षा पहलुओं को लेकर संवाद किया तथा कार्य के दौरान निर्धारित संरक्षा प्रक्रियाओं एवं सावधानियों के पालन पर जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों की काउंसलिंग करते हुए संरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने तथा किसी भी परिस्थिति में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वच्छता, यात्री सुविधा एवं परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी बनाए रखने तथा यात्रियों को बेहतर एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर