कुदरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट डिजार से 87.840 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 25, 2026
- 2 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर:-- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुदरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन के माध्यम से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तरहनी गुमटी के पास वाहन जांच शुरू की।
इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजार कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से कुल 87.840 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई वही वही मौके से चालक फरार हो गए पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए मौके से स्विफ्ट डिजार कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR45C7487 है, को भी जब्त कर लिया।
इस संबंध में कुदरा थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी से दूरभाष के माध्यम से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तरहनी गुमटी के पास कार्रवाई की गई, जहां से स्विफ्ट डिजार वाहन से 87.840 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने वाहन को मौके से जब्त कर लिया है।
पुलिस द्वारा शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसको लेकर भी जांच की जा रही है। साथ ही शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
कुदरा थाना पुलिस की इस कार्रवाई को शराबबंदी कानून के अनुपालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर