एस.बी.एस स्कूल तलेन में भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 25, 2026
- 71 views
तलेन । नगर तलेंन की अग्रणी शैक्षणिक संस्था एस बी एस स्कूल तलेन में आज वार्षिक 'अलंकरण समारोह' (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य नवनिर्वाचित छात्र परिषद को उनके प्रशासनिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना व जिम्मेदारी सौंपना था।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य श्री सुदेश शर्मा विधायक प्रितिनिधि, जिला मंत्री श्री कैलाश वैषणव, संकुल प्राचार्य श्री अशोक कुमार पाटीदार एवं समिति के अध्यक्ष भारत सिंह यादव अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष श्री भारत सिंह यादव ,संचालक श्री नंद किशोर यादव और प्राचार्य ने अतिथियों का सम्मान माला पहनाकर किया और मुख्य अतिथि ने स्कूल के नवनिर्वाचित हेड बॉय ऋतु राज सकतावत , हेड गर्ल राज श्री भाटी , रेड हाउस यशराज यादव, वाइस कैप्टन अनुष्का जाट, डार्क ब्लू हाउस कैप्टन कुशल परमार, वाइस कैप्टन जयश्री कुशवाह स्काई ब्लू हाउस कैप्टन महेंद्र प्रताप सिंह, वाइस कैप्टन मिनल परमार और ग्रीन हाउस कैप्टन मिसवाह खान, वाइस कैप्टन राजनंदिनी राजपूत चारों सदनों (Houses) के कप्तानों को और वाइस कैप्टन, सभी क्लास मॉनिटर को आधिकारिक बैच और सैशेस पहनाकर अलंकृत किया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य ने सभी नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और मूल्यों को बनाए रखने की निष्ठापूर्वक शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि श्री सुदेश शर्मा जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद पाना नहीं, बल्कि दूसरों को प्रेरित करना और पूरी टीम को साथ लेकर चलना है। उन्होंने सभी युवा नेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संकुल प्राचार्य श्री अशोक कुमार पाटीदार अपने भाषण में प्रकृति से जुड़ने और पौधे लगाने के लिए प्रतीत किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ इस गौरवशाली समारोह का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें


रिपोर्टर