विघार्थी सहयोग कार्यक्रम का आयोजन


रोहतास।विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों के त्वरित,संवेदनशील, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा जिले के विभिन्न संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में “विद्यार्थी सहयोग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं,छात्रवृत्ति, शैक्षणिक सहायता,कौशल विकास तथा अन्य विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को एक सुलभ,उत्तरदायी एवं प्रभावी मंच प्रदान करना तथा उनके समाधान हेतु संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को सुना गया तथा संबंधित मामलों के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल की गयी।कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्व से सुनिश्चित की गईयीं। कार्यक्रम के समग्र अनुश्रवण एवं प्रभावी समन्वय की जिम्मेदारी विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के नोडल पदाधिकारी हिमांशु शेखर द्वारा निभायी गयी। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित संस्थानों के प्रशासी पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित कर्मियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित,गरिमापूर्ण एवं विद्यार्थी-केंद्रित स्वरूप प्रदान करने हेतु आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। 

“विद्यार्थी सहयोग” कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद एवं संवेदनशील सहभागिता को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया। यह पहल विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने,समझने एवं उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ विद्यार्थी-केंद्रित एवं उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं के समयबद्ध,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान तथा विद्यार्थी हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुँचाने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट