एसपी के निर्देशन में हीरोइन तस्करी से जुड़े आरोपियों की संपत्ति का सत्यापन

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार 

कैमूर:- पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मोहनिया थाना क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने हीरोइन तस्करी से जुड़े आदतन अपराधियों की संपत्ति का सत्यापन किया। जांच के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक अर्जित संपत्ति को चिह्नित करते हुए उसे जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार, वार्ड नंबर 11 निवासी सलाहुद्दीन इद्रिशी, पिता स्वर्गीय नेजामुद्दीन इद्रिशी, इस्लामगंज, वार्ड नंबर 15 निवासी कल्लू, पिता इलियास अंसारी तथा इसी मोहल्ले के सद्दाम गद्दी, पिता मुनिर गद्दी की संपत्तियों का सत्यापन किया गया।


संपत्ति सत्यापन के दौरान संबंधित व्यक्तियों की चल-अचल संपत्ति, आय के स्रोत और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, आय से अधिक अथवा अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति मिलने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार, मोहनिया सीओ सुमन रंजन, सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार तथा चैनपुर थाना पुलिस मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अपराधियों की अवैध संपत्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर भी प्रभावी कार्रवाई करना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट