दुर्गावती स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 24, 2026
- 2 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)---- दुर्गावती रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात ट्रेन से गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव निवासी शिवनाथ राम के 51 वर्षीय पुत्र परदेसी राम के रूप में हुई है। हादसा दुर्गावती रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, परदेसी राम मंगलवार देर रात ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गावती स्टेशन के पूर्वी छोर के समीप अचानक ट्रेन से नीचे गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर