बिलखुरी में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत मामले की जांच मे जुटी पुलिस
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 24, 2026
- 2 views
संवाददाता पिंटू कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)---- थाना क्षेत्र के बिलखुरी गांव में बुधवार को 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी दुलारे पासवान की बेटी सितारा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, बिलखुरी गांव में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाने के एसआई विजेंद्र राम, महिला एसआई नीतू सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


रिपोर्टर