कुदरा में शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजे गए भभुआ न्यायालय

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर------ जिला के  कुदरा थाना पुलिस द्वारा शराब के सेवन के आरोप में कार्रवाई करते हुए कुल चार लोगों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अमितेश कुमार, पिता कामता पासवान, ग्राम रामडीहरा, थाना कुदरा, जिला कैमूर, आनंद कुमार, पिता शिव प्रसाद, ग्राम चिलबिल्ली, थाना कुदरा, जिला कैमूर, रंजन कुमार, पिता रामनाथ प्रसाद, ग्राम शाही सराय पुसौली, थाना कुदरा, जिला कैमूर तथा ज्ञानचंद सिंह, पिता राजगृह सिंह, ग्राम मेंउडा, थाना कुदरा, जिला कैमूर शामिल हैं।


पुलिस के मुताबिक, चारों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत चारों गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भभुआ भेज दिया गया

वही देखा जाय तो इतने दिनों से शराबबंदी के बाद भी शराब पीने वालों की संख्या में इजाफा प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट