प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग के पूर्णिया तबादले पर अधिवक्ताओं ने किया सम्मानि
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 24, 2026
- 6 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिले के भभुआ सिविल कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग का पूर्णिया सिविल कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तबादला होने के बाद जिला अधिवक्ता संघ भभुआं कैमूर के अधिवक्ताओं ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
24 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय के नेतृत्व में उपाध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व महासचिव गिरीश कुमार श्रीवास्तव और अधिवक्ता विनोद कुमार तिवारी समेत अन्य अधिवक्ता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग के आवास पर पहुंचे।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र और राधा-कृष्ण का छाया चित्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।
जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग ने 25 जुलाई 2024 को कैमूर में पदभार ग्रहण किया था। उनके करीब 26 महीने के कार्यकाल को अधिवक्ताओं ने सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई के दौरान न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार निर्णय दिए जाते थे।
अधिवक्ताओं के अनुसार, न्यायालय से जुड़ी किसी समस्या को लेकर उनसे मिलने पर वे समस्या को सुनते थे और उसके समाधान का प्रयास करते थे। बताया गया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग के पूर्णिया तबादले के बाद 21 सितंबर 2026 को भभुआ सिविल कोर्ट के एडीजे प्रथम बलजिंदर पाल को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का प्रभार सौंपा गया


रिपोर्टर