कला जत्था ,रोहतास द्वारा आयोजित नाट्य कार्यशाला संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 30, 2026
- 2 views
रोहतास।कला जत्था ,रोहतास के कलाकारों की एक दिवसीय नाट्य (नुक्कड़)कार्यशाला गीता घाट सेवा आश्रम, सासाराम के परिसर शिक्षा विभाग के निदेशन में संपन्न हुआ ।
ज्ञातव्य हो कि "सेवा संकल्प अभियान "अंतर्गत 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के पावन अवसर पर नुक्कड़ नाटक एवं संगीत के माध्यम से भारत सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
कार्यशाला का विधिवत् उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री जयकुमार जी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता, रोहतास ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथि स्वरूप श्री बंशीधर दूबे,एस.आर.पी.साक्षरता, रोहतास भी उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो कि उद्घाटन से पूर्व अतिथियों का भव्य स्वागत, स्वागत गान के साथ शांल एवं पुष्प गुच्छ से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बैरिस्टर पांडेय-अध्यक्ष ,कला जत्था, रोहतास ने तथा संचालन श्री राम नारायण सिंह ,सचिव, कला जत्था,रोहतास ने की।
डी,पी,ओ, रोहतास ने कला जत्था द्वारा नाट्य कार्यशाला में तैयार किए जा रहे तीनों टीमों के नुक्कड़ नाटक एवं संगीत का विधिवत् अवलोकन किया, तथा आवश्यक सुझाव भी दिए। विदित हो, कि तीनों अनुमंडल में एक-एक टीम, जिसमें दस-दस कलाकार होंगे। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे, लोक कल्याणकारी योजनाओं को कलाकार अपने नुक्कड़ नाटक एवं संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे।
बिक्रमगंज अनुमंडल में वीरेंद्र तिवारी , डेहरी अनुमंडल में जसवंत सिंह एवं सासाराम अनुमंडल में बैरिस्टर पांडेय ,कला जत्था टीम का नेतृत्व करेंगे।
कार्यशाला में मुख्य रूप से भाग लेने वाले कलाकार हैं- सर्वश्री द्वारिका प्रसाद श्रीवास्तव, रामचंद्र सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, सुदर्शन राम,हीरालाल प्रसाद,मदन पाल, विद्या सागर,तारा बाबु, मंगलदीप, ओमप्रकाश सिंह अमरेश त्रिगुण, बिनोद तिवारी, शिवदयाल पासवान,मुन्ना राम, नरेंद्र चौरसिया,रामेश्वर राम। महिला कलाकारों में समदर्शी, मीरा, किरण, रेखा, प्रिया, गीता,रिंकी, पिंकी आदि।


रिपोर्टर