कुदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, एक गिरफ्तार

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट


कैमूर:- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फकराबाद गांव से 35 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, सफेद रंग के बोरे में रखी शराब को बरामद किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फकराबाद गांव निवासी गोविंद कुमार, पिता मनोज डोम के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट