सीएम आगमन को लेकर डीआईजी ने स्थल निरीक्षण किए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 05, 2026
- 20 views
रोहतास। मुख्यमंत्री आगमन को लेकर सासाराम रिंग रोड के उद्घाटन स्थल पर पहुंचे शाहाबाद डीआईजी, तैयारियों का लिया जायजा।सासाराम रिंग रोड के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में शाहाबाद के डीआईजी डा सत्यप्रकाश ने उद्घाटन स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
डीआईजी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि उद्घाटन समारोह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।


रिपोर्टर