प्रेम प्रसंग को लेकर गोली मारने पहुंचा युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 06, 2026
- 7 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- जिला के चांद थाना क्षेत्र के झझनी गांव में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक पूर्व के प्रेम प्रसंग को लेकर अमरेन्द्र ठाकुर के घर अवैध देशी कट्टा लेकर पहुंचा है और उसे गोली मारने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ERV-21 चांद की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवक को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान चांद थाना क्षेत्र निवासी सत्यम कुमार (19 वर्ष), पिता अरुण पाण्डेय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
इसके अलावा बरामद कट्टे के बैरल से एक फायर किया हुआ खोखा भी बरामद किया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चांद थाना कांड संख्या 75/26, दिनांक 14 फरवरी 2026 को धारा 137(2)/140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोप पत्र संख्या 127/26 दिनांक 31 मार्च 2026 को न्यायालय में समर्पित किया जा चुका है। पुलिस की समय पर मिली गुप्त सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण संभावित गोलीकांड को टाल दिया गया। पुलिस की सक्रियता से इलाके में एक बड़ी आपराधिक घटना होने से बच गई।


रिपोर्टर