विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 14, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी।स्थानीय अंबेडकर नगर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नारायण केयर की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। शिविर में लगभग 100 लोगों ने भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं, उनके लक्षणों, देखभाल तथा उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान के महत्व को समझाना तथा जरूरतमंद लोगों को उचित परामर्श एवं उपचार की सुविधाओं से जोड़ना था।
इस अवसर पर नारायण केयर के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट गुलजार अहमद, फिजियोथेरेपिस्ट डा . आशीष कुमार, स्पेशल एजुकेटर भास्कर कुमार एवं सेंटर इंचार्ज शिवानी चतुर्वेदी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों की टीम ने ग्रामीणों को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।


रिपोर्टर