टीएआरएल कार्यशाला में बच्चों की बुनियादी दक्षता बढ़ाने पर जोर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 14, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को बीआरसी डालमियानगर में ‘टीचिंग एट द राइट लेवल’ (टीएआरएल) आधारित कार्यशाला आयोजित की गई।
बीईओ सुमन कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में जिला मास्टर ट्रेनर नंदिनी कुमारी तथा प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर मधु कुमारी, चित्रलेखा कुमारी, मुनव्वर अख्तर और देवेंद्र कुमार सिंह ने टीएआरएल पद्धति की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
जिला मास्टर ट्रेनर नंदिनी कुमारी ने कहा कि बच्चों के सीखने के स्तर के अनुसार गतिविधि आधारित शिक्षण से उनकी सीखने की गति और आत्मविश्वास बढ़ता है।
प्रखंड नोडल शिक्षकों ने बच्चों को दक्षता के अनुसार समूहों में बांटकर पठन, लेखन और गणित का नियमित अभ्यास कराने पर जोर दिया।
कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव अखिलेश्वर कुमार सिंह, अध्यक्ष सह प्रधानाध्यापक राजीव रंजन पांडेय सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि एफएलएन के लक्ष्य प्राप्ति के लिए नियमित आकलन, निरंतर अभ्यास और बच्चों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप शिक्षण जरूरी है।


रिपोर्टर