जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में 'जोश' के तहत टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान शुरू
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 14, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथदुबे
डेहरी रोहतास। स्थानीय जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में मंगलवार को एनसीसी 13/2 औरंगाबाद की ओर से 'जोश' कार्यक्रम के तहत टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. शैलेंद्र कुमार ओझा के निर्देशन में हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के बर्सर प्रो. फरीद आलम, प्रबंधन विभागाध्यक्ष प्रो. कन्हैया सिंह, एनसीसी एएनओ प्रो. सच्चिदानंद कुमार, सूबेदार बाबू राम और एनसीसी कैडेट्स ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में बताया गया कि टीबी लाइलाज नहीं है और इसका इलाज सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। सरकार द्वारा टीबी मरीजों को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। युवाओं से मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने और नियमित दवा लेने में मदद करने की अपील की गई। लगातार खांसी या सीने में दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2030 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। मौके पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. अभिषेक कुमार, प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह, बड़ा बाबू जितेंद्र कुमार सिंह, संजीव तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


रिपोर्टर