मोहनिया में 202.83ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,बाइक और मोबाइल जब्त

एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने दर्ज किया मामला,जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब ₹30लाख

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:-- जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सलामुद्दीन इद्रीसी पिता स्व.निजामुद्दीन इद्रीसी निवासी बड़ी बाजार वार्ड 11 के पास से 202.83 ग्राम हीरोइन जैसा मादक पदार्थ,एक मोबाइल फोन और एक बाइक के साथ ₹4680 बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।


मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि 14 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:15 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बढ़ूपर गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास 202.83 ग्राम मादक पदार्थ,एक मोबाइल फोन तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (BR 45 T 7274) बरामद की जिसका बाजार मूल्य करीब ₹25 से 30 लाख रुपए है इस मामले में मोहनिया थाना कांड संख्या 824/26, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट