डीएम ने एसीपी,एमएसीपी एवं अनुकंपा से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 23, 2026
- 4 views
रोहतास।जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न विभागों में लंबित एसीपी, एमएसीपी एवं अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों में लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली गयी तथा उनके निष्पादन में हो रही देरी के कारणों पर भी चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एसीपी,एमएसीपी एवं अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े सभी लंबित मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पात्र कर्मियों एवं आवेदकों से संबंधित मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना उचित नहीं है। सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने विभागों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक अभिलेखों तथा प्रक्रियागत औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करायें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जिन मामलों में किसी प्रकार की त्रुटि, अभिलेख की कमी अथवा अन्य विभागीय औपचारिकता के कारण विलंब हो रहा है,उनका शीघ्र निराकरण किया जाय। संबंधित पदाधिकारी मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी रखें और नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग लंबित मामलों के निष्पादन में गंभीरता एवं संवेदनशीलता बरतें,ताकि पात्र कर्मियों एवं आवेदकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। मामलों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों में लंबित एसीपी, एमएसीपी एवं अनुकंपा नियुक्ति के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता,जवाबदेही तथा समयबद्धता सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को लंबित मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।


रिपोर्टर