दुर्गावती मे हमजा ओवरसीज कैरियर कंपनी का मंत्री मो जमा खां ने किया उद्घाटन युवाओं को मिलेगा विदेशों में रोजगार का अवसर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 24, 2026
- 2 views
संवाददाता पिंटू कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती - कैमूर जिला के दुर्गावती बाजार में हमजा ओवरसीज कैरियर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का शनिवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खां ने उद्घाटन किया। इस मौके पर कंपनी के संचालक शोएब खान और रामगढ़ विधायक सतीश यादव पिंटू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री मो जमा खां का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कंपनी की शुरुआत को क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं से जुड़ी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। इस कंपनी के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी मिल सकेगी और उन्हें अपने कैरियर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के युवा विदेशों में भी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं।
कंपनी के संचालक शोएब खान ने बताया कि हमजा ओवरसीज कैरियर प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से युवाओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन और विदेशों में रोजगार के अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराने की पहल की गई है। कंपनी का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न विकसित देशों में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं से परिचित कराना और उनके कैरियर निर्माण में सहयोग करना है।
दुर्गावती बाजार में कंपनी की शुरुआत से स्थानीय युवाओं को विदेशों में नौकरी के अवसरों, आवश्यक कौशल और कैरियर संबंधी मार्गदर्शन के लिए एक नया माध्यम मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान कंपनी की शुरुआत और उसके उद्देश्यों को लेकर भी चर्चा हुई।


रिपोर्टर