चैनपुर में नए थानाध्यक्ष गिरीश कुमार की कार्रवाई, 130 पीस शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता सिगासन सिंह की रिपोर्ट 

कैमूर - भभुआ अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर थाना में नए थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के पदभार संभालने के बाद शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन पुलिस ने 200 एमएल की 130 पीस शराब और एक बाइक के साथ एक कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस संबंध में चैनपुर के नए थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बाइक सवार को रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान रंगीला राजभर, पिता हरिकेश राजभर, निवासी उदयरामपुर, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर बाइक पर रखी तीन पेटियों से 200 एमएल की कुल 130 पीस शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद भभुआ न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब तस्करी पर रोक लगाने को लेकर कार्रवाई जारी रहने की बात कही जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट