तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 24, 2026
- 3 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कुदरा (कैमूर) कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरा-भभुआ मोड़ के समीप एनएच-19 पर शनिवार की शाम करीब 6 बजे सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला की पहचान 40 वर्षीय चिंता देवी, पति बसंतु पाल, निवासी पुसौली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला अपने ससुराल पुसौली से कुदरा स्थित अपने नैहार जा रही थी। इसी दौरान एनएच-19 पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भभुआ रेफर कर दिया फिलहाल महिला का इलाज जारी है .


रिपोर्टर